Headline stringlengths 28 101 | Content stringlengths 249 400 |
|---|---|
प्याज़ की ऊंची कीमतों के कारण इस महीने भोजन की थाली होगी महंगी: क्रिसिल | रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया है कि देश में प्याज़ की कीमतें ₹80/किलोग्राम से अधिक होने से नवंबर में भोजन की सामान्य थाली की लागत बढ़ने की आशंका है। हालांकि, एजेंसी ने बताया कि आलू और टमाटर की कीमतों में गिरावट से शाकाहारी थाली की कीमत घटकर ₹27.5 रह गई जो पिछले साल की तुलना में 5% कम है। |
आरोपों पर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे: महादेव ऐप विवाद पर बघेल | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग से पूछा कि आयोग ने महादेव सट्टेबाज़ी ऐप मामले में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर संज्ञान क्यों नहीं लिया। उन्होंने कहा, "हमारी ओर से शिकायत भेजी जाएगी...(मेरी) छवि खराब करने की जांच होनी चाहिए।" ईडी ने आरोप लगाया है कि सट्टेबाज़ी ऐप के प्रमोटरों से बघेल को ₹508 करोड़ मिले ह... |
आसमान नहीं टूट पड़ेगा: मुंबई में खराब एक्यूआई के कारण निर्माण कार्य रुकवाने पर बॉम्बे एचसी | बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की समस्या से निपटने के लिए निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने शहर में सभी निर्माण कार्यों को दिवाली तक रोकने के निर्देश दिए ताकि वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके। एचसी ने कहा, "अगर कुछ दिनों के लिए कंस्ट्रक्शन वर्क बंद किया जाए तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा।... |
बिहार में शादी में महिला डांसर्स के अश्लील डांस के दौरान युवकों ने की हर्ष फायरिंग | पूर्वी चंपारण (बिहार) में एक शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में महिला डांसर्स के अश्लील डांस करने और डांस के दौरान 2 युवकों के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। हर्ष फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचर डीजे ज़ब्त कर लिया और फायरिंग के आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। |
बीपीएससी ने आयोग और प्रसाद पर आरोप लगाने को लेकर 6 शिक्षक अभ्यर्थियों को भेजा नोटिस | बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) और इसके चेयरमैन अतुल प्रसाद पर कई तरह के आरोप लगाने को लेकर बीपीएससी ने राज्य के 6 शिक्षक अभ्यर्थियों को नोटिस भेजा है। नोटिस में इन अभ्यर्थियों से कहा गया है, "एक सप्ताह में स्पष्टीकरण भेजें कि क्यों न आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आगामी परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जाए।" |
ईडी ने केजरीवाल को किया गिरफ्तार तो जेल से चलेगी सरकार: आतिशी | दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने विधायक दल की बैठक के बाद कहा, "अगर मुख्यमंत्री (केजरीवाल) अरेस्ट हुए तो हम कोर्ट से इजाज़त लेकर जेल में मीटिंग करेंगे लेकिन दिल्ली के कामों को रुकने नहीं देंगे।" उन्होंने कहा, "पहले विधायकों, मंत्रियों और फिर हमारे सांसदों को (ईडी द्वारा) गिरफ्तार किया गया। अब मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी क... |
पीएम मोदी ने शेयर किया 'अनुपमा' का हैशटैग वोकल फॉर लोकल वाला वीडियो | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर टीवी सीरियल 'अनुपमा' की स्टार कास्ट का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में कलाकार लोगों से दिवाली के लिए हैशटैग वोकल फॉर लोकल होने (स्थानीय दुकानों से सामान खरीदने) की अपील की। वीडियो के आखिर में पीएम मोदी ने भी लोगों से आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देने की अपील की। |
2018 में सबसे कम संपत्ति वाले राजस्थान के विधायक की संपत्ति 5 वर्षों में कितनी बढ़ी? | चौरासी (राजस्थान) के विधायक राजकुमार रोत ₹1.22 लाख की संपत्ति के साथ 2018 में राजस्थान के सबसे कम संपत्ति वाले विधायक थे। रोत ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए दायर हलफनामे में बताया कि उनके पास ₹23.9 लाख और पत्नी के पास ₹6.01 लाख की चल संपत्ति है। वहीं, उनके व पत्नी के पास कुल ₹87.6 लाख की अचल संपत्ति है। |
अमरनाथ गुफा तक बनी सड़क, पहली बार पहुंचे वाहन | जम्मू-कश्मीर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा सड़क का विस्तार किए जाने के बाद पहली बार अमरनाथ गुफा तक वाहन पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, गांदेरबल ज़िले में डुमेल से बालटाल आधार शिविर के रास्ते अमरनाथ गुफा तक चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। बकौल अधिकारी, संगठन के जवानों ने गुफा तक सड़क का विस्तार कर इतिहास बना दिया है। |
भारत के बाहर ज़ांज़ीबार में खुला पहला आईआईटी कैंपस | भारत के बाहर पहला आईआईटी कैंपस तंज़ानिया के ज़ांज़ीबार में खोला गया है। इससे पहले आईआईटी मद्रास का कैंपस ज़ांज़ीबार में खोलने के लिए भारत के शिक्षा मंत्रालय, आईआईटी मद्रास और शिक्षा व व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्रालय (तंज़ानिया) के बीच एक एमओयू साइन हुआ था। कैंपस के पहले बैच में 45 छात्रों को प्रवेश दिया गया जिनमें से आधे भ... |
राजस्थान में प्रेमिका की सगाई कहीं और होने से परेशान शख्स ने खुद को डेटोनेटर से उड़ाया | उदयपुर (राजस्थान) में रविवार देर रात एक युवक ने प्रेमिका के घर के पास कथित तौर पर शरीर पर डेटोनेटर बांधकर खुद को उड़ा लिया। पुलिस ने बताया कि शख्स अपनी प्रेमिका की किसी और के साथ सगाई होने के चलते परेशान था। बकौल पुलिस, मृतक के परिजन ने युवती के परिजन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। |
बिहार में क्लास के दौरान धंसा सरकारी स्कूल के कमरे का फर्श | भागलपुर (बिहार) में एक सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान एक कमरे का फर्श धंसने से गड्ढा बन गया जिससे वहां रखीं कई बेंच और डेस्क इसमें गिर गईं। इस घटना के बाद छात्र स्कूल छोड़कर भाग गए। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि पहले भी यहां हादसा हो चुका है और अब भी हादसे का डर बना हुआ है। |
दिल्ली में प्रदूषण रोधी नियमों के तहत 2,200 से अधिक वाहनों का काटा गया चालान | दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और वायु गुणवत्ता के बिगड़ते स्तर के मद्देनज़र रविवार को 2,200 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को 6,757 वाहनों को रोका गया और 2,216 वाहनों का चालान काटा गया। बकौल पुलिस, गैर-ज़रूरी सामान ले जाने वाले पुराने डीज़ल/पेट्रोल वाहनों के परिचालन पर ₹20,000 के चालान... |
यूपी में लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसा रहा शख्स, दरवाज़ा पीटने की आवाज़ सुनकर लोगों ने बचाया | ग्रेटर नोएडा (यूपी) की एक सोसायटी की लिफ्ट में एक शख्स करीब 30 मिनट तक फंसा रहा और उसके रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। लिफ्ट लाइट जाने के बाद रुक गई थी और शख्स द्वारा दरवाज़ा पीटने की आवाज़ सुनकर लोगों को उसके फंसे होने का पता चला। बकौल रिपोर्ट्स, लिफ्ट का इमरजेंसी अलार्म काम नहीं कर रहा था।
|
बिहार में शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में किन कक्षाओं के लिए कितने पदों पर होगी नियुक्ति? | बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में मध्य विद्यालयों (वर्ग 6-8 तक) के लिए 31,982 और माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 6-8 तक) के लिए 18,877 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही, माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 9-10 तक) के लिए 270 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 11-12 तक) के लिए 18,577 पदों पर शिक्षकों की नियुक्... |
आपकी सरकार में विराट और प्याज़ दोनों ने सेंचुरी मार ली: पीएम के पुराने बयान पर प्रियंका गांधी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इंदौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है, "विराट ने सेंचुरी मार ली और प्याज़ की भी सेंचुरी हो गई। सरकार आपकी है।" बकौल प्रियंका, केंद्र में कांग्रेस की सरकार के दौरान मोदी (पीएम) कहते थे कि वर्ल्ड कप में सचिन सेंचुरी पहले मारेगा या प्य... |
यूपी में झगड़े के बाद नाले में कूदी महिला को बचाने के लिए पति भी कूदा, दोनों की हुई मौत | सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक नाले में डूबने से 21 वर्षीय शख्स व उसकी 18 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी अनिल मिश्रा के मुताबिक, पति से झगड़े के बाद महिला नाले में कूद गई थी और शख्स उसे बचाने के लिए पीछे से कूद गया। दोनों ने 4 महीने पहले लव मैरिज की थी। |
कितनी है राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत और उनकी पत्नी की संपत्ति? | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा चुनाव-2023 के लिए दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास ₹1.95 करोड़ व उनकी पत्नी सुनीता गहलोत के पास ₹86 लाख की चल संपत्ति है। वहीं, गहलोत के पास ₹8.32 करोड़ व उनकी पत्नी के पास ₹55 लाख की अचल संपत्ति है। 2018 में गहलोत और उनकी पत्नी की संपत्ति ₹6.5 करोड़ थी। |
कर्नाटक में वाहन रोकने व यातायात बाधित करने पर नशे में धुत सेना के जवान को लोगों ने पीटा | कर्नाटक के बेलगावी में एक पब के बाहर वाहन रोकने व यातायात बाधित करने पर नशे में धुत सेना के जवान की कुछ लोगों ने पिटाई की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। यह घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है। जवान जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तैनात है और छुट्टी पर कर्नाटक आया था। |
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति रईसी से इज़रायल-हमास जंग को लेकर की बात | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'X' पर बताया कि उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से पश्चिमी एशिया के मुश्किल हालात और इज़रायल व हमास में जारी संघर्ष को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "आतंकवादी घटनाएं, हिंसा और नागरिकों की जान का नुकसान गंभीर चिंता का विषय है। तनाव बढ़ने से रोकना व मानवीय सहायता सुनिश्चित कर... |
लालू से बड़ा कोई देवता नहीं, एससी ने रामायण को काल्पनिक माना: बिहार के आरजेडी विधायक | बिहार के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर ने कहा है, "सुप्रीम कोर्ट ने 1976 में आदेश दिया था कि रामायण और उसके सभी पात्र काल्पनिक हैं जो एससी मान चुका है, हमें मानने में क्या दिक्कत है?" उन्होंने कहा, "मैं देवता की पूजा करता हूं...लालू यादव ने बिहार के गरीब, दलित और पिछड़ों को ज़ुबान दी...इनसे बड़ा कोई देवता नहीं है।"
|
यूपी में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस करती दिखीं 2 डांसर, केस दर्ज | औरैया (उत्तर प्रदेश) के अरवा कटरा में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस करती 2 महिला डांसर का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रामलीला कमिटी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कमिटी ने प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति का उल्लंघन किया जिसके चलते केस दर्ज किया गया है। |
अखिलेश बोले- यूपी सरकार 'डायल 112' कर्मियों को नहीं दे रही वेतन; प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर | सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस की 'डायल 112' यूनिट की महिला संविदाकर्मियों के प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए कहा है, "यूपी की बीजेपी सरकार 'डायल 112' के कर्मियों तक को उनका वेतन नहीं दे पा रही है।" अखिलेश ने कहा, "वेतन न देकर, कम-से-कम दिवाली पर तो भाजपा सरकार लोगों के घरों में अंधेरा न करे।" |
आप ही आतंकी लग रहे हैं: 'हमास आतंकी संगठन है' सवाल पूछने पर पत्रकार से आरजेडी विधायक | रफीगंज (बिहार) से आरजेडी विधायक मोहम्मद नेहालउद्दीन ने सोमवार को 'हमास आतंकी संगठन है' सवाल पूछने पर पत्रकार से कहा, "आप आतंकी हैं या नहीं? हमें तो आप ही आतंकी लग रहे हैं।" दरअसल, बिहार विधानसभा में सीपीआई-एमएल के विधायकों द्वारा इज़रायल-हमास युद्ध में गाज़ा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने की मांग के बाद विवाद हु... |
यूपी में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया, दिवाली बोनस का भी एलान | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) 4% बढ़ाकर 46% करने का एलान कर दिया है और यह फैसला इस साल 1 जुलाई से प्रभावी होगा। यूपी के कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर (अधिकतम ₹7,000) दिवाली बोनस देने का भी फैसला किया गया है। |
बिहार को 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला पहला स्थान | दिल्ली में 3-5 नवंबर को आयोजित किए गए फूड इवेंट 'वर्ल्ड फूड इंडिया-2023' के समापन समारोह में राज्यों की श्रेणी में शानदार प्रदर्शन के लिए बिहार को पहला स्थान मिला है। बिहार के उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह सम्मान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में हुए उत्कृष्ट कार्य का ... |
राजस्थान में रोडवेज़ बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, बस में मौजूद महिलाओं ने कराई डिलीवरी | बांसवाड़ा (राजस्थान) में रविवार दोपहर उदयपुर रोडवेज़ की बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। गर्भवती महिला दिवाली के लिए बस से मध्य प्रदेश स्थित अपने घर जा रही थी और रास्ते में ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बस में मौजूद महिलाओं ने गर्भवती की डिलीवरी कराई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। |
देशभर में ₹27.50 प्रति किलो की कीमत पर 'भारत आटा' उपलब्ध कराएगी सरकार | केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों से राहत देने के लिए देशभर में ₹27.50 प्रति किलो की कीमत पर 'भारत आटा' उपलब्ध कराएगी। देशभर में 800 मोबाइल वैन के ज़रिए व 2,000 आउटलेट पर यह आटा मिलेगा। केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में आटे के 100 वितरण वाहनों (मोबाइल वैन) को हरी झंडी दिखाई। |
अब क्षेत्रीय पार्टियों का युग आने वाला है: तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव | तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि अब क्षेत्रीय पार्टियों का युग आने वाला है क्योंकि वो अपने लोगों के हितों की बेहतर सुरक्षा कर सकती हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और बीजेपी ने तेलंगाना के लिए क्या किया? आप (जनता) दिल्ली के गुलामों को चुनकर दोबारा गुलाम बनना चाहते हो या फिर अपनी सरकार चाहते हो?" |
दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लगाए गए हैं क्या प्रतिबंध? | दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच 13-20 नवंबर तक वाहनों के लिए ऑड-ईवन नियम लागू किया जाएगा। 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए 10 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली में डीज़ल बसों और दिल्ली-एनसीआर में ट्रकों (ज़रूरी सेवाएं छोड़कर) के प्रवेश व सभी तरह की निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। |
एससी ने तेजस्वी के खिलाफ 'गुजराती ठग' वाले बयान से जुड़े मानहानि के मामले पर लगाई रोक | सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ 'केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं' बयान को लेकर गुजरात के एक कोर्ट में चल रहे मानहानि के मामले की कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी। एससी ने केस बिहार ट्रांसफर करने से जुड़ी तेजस्वी की याचिका पर शिकायतकर्ता को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। |
बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन ₹26,086 करोड़ का अनुपूरक बजट किया गया पेश | बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ₹26,086 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है। इससे पहले मॉनसून सत्र में ₹43,774 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश हुआ था। किसी विभाग को बजट में आवंटित राशि से अधिक की आवश्यकता होने पर उसे पूरा करने के लिए पेश बजट अनुपूरक बजट होता है। |
यूपी में कंपाउंडर ने 5 माह के बच्चे को दी दवा की हेवी डोज़, लड़के की मौत के बाद क्लीनिक सील | अलीगढ़ (यूपी) के एक क्लीनिक में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में कंपाउंडर ने 5 महीने के बच्चे को कथित तौर पर दवा की हेवी डोज़ दे दी जिसके बाद लड़के की मौत हो गई। दस्त व बुखार की शिकायत पर बच्चे को परिजन क्लीनिक ले गए थे। मामले में केस दर्ज कर क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
|
दिल्ली-एनसीआर में 3 दिन में दूसरी बार महसूस हुए भूकंप के झटके | दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। शुक्रवार रात नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली-बिहार में तेज़ झटके महसूस हुए थे और नेपाल में 157 लोगों की मौत हुई थी। |
पंजाब में ईडी ने 'आप' विधायक जसवंत सिंह को मनी लॉन्डरिंग केस में हिरासत में लिया | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को अमरगढ़ (पंजाब) से 'आप' विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को पिछले साल उनके खिलाफ दर्ज मनी लॉन्डरिंग केस में हिरासत में लिया। ईडी ने उन्हें उस समय हिरासत में लिया जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। गौरतलब है कि विधायक पर करीब ₹41 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। |
ओडिशा में पुलिसकर्मी ने वृद्धा को गोद में उठाकर पहुंचाया जगन्नाथ मंदिर, वीडियो आया सामने | पुरी (ओडिशा) में पुलिसकर्मी द्वारा एक वृद्धा को भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी गोद में उठाकर बुज़ुर्ग महिला को दर्शन कराने के लिए मंदिर तक ले जाते दिख रहा है। पुरी पुलिस ने वीडियो शेयर कर 'X' पर लिखा, "बुज़ुर्ग श्रद्धालुओं के परेशानी मुक्त दर्शनों के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे... |
हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के चलते स्कूल हो सकते हैं बंद, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश | हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर क्षेत्रों में सरकारी व निजी स्कूल बंद किए जा सकते हैं। इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने एनसीआर के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि वे अपने ज़िलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को खोलने व बंद करने का फैसला लें। |
बेंगलुरु में महिला अधिकारी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार | कर्नाटक सरकार की 45 वर्षीय सीनियर जियोलॉजिस्ट प्रतिमा की बेंगलुरु में चाकू से गोदकर हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल आरोपी, प्रतिमा ने उसे नौकरी से निकाल दिया था जिसका बदला लेने के लिए उसने प्रतिमा की हत्या की। पुलिस के मुताबिक, प्रतिमा की पहले गला घोंटकर हत्या की गई फिर गला रेत दिया गया। |
बिहार विधानसभा में सीपीआई-एमएल विधायकों ने की गाज़ा के मृतकों को श्रद्धांजलि देने की मांग | बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को सीपीआई-एमएल विधायकों ने इज़रायल-हमास युद्ध में गाज़ा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने की मांग कर दी जिसे लेकर हंगामा हो गया। जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने इन विधायकों को आतंकी मानसिकता का बताया और कहा कि हमास का समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस च... |
राहुल गांधी ने केदारनाथ में भक्तों को पिलाई चाय व मंदिर में बांटा प्रसाद | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम (उत्तराखंड) में दर्शन करने के बाद भक्तों को चाय पिलाई जिसकी तस्वीरें व वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। कांग्रेस ने तस्वीरें शेयर कर 'X' पर लिखा, "अपनी केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय सेवा देते राहुल गांधी।" वीडियो में राहुल मंदिर के बाहर भक्तों को प्रसाद बांटते नज़र... |
बिहार में लिव-इन में रह रहीं दो लड़कियों ने आपस में की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा | पटना (बिहार) में रोशनी खातून (21) और तराना खातून (18) नामक लड़कियों ने आपस में शादी करने का दावा किया है। दोनों ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से कहा कि वे पिछले 3 साल से साथ रह रही हैं। लड़कियों ने कहा कि उनकी शादी से परिजन नाराज़ हैं इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। |
दिल्ली में वाहनों के लिए 13 से 20 नवंबर तक लागू होगी ऑड-ईवन योजना |
दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र वाहनों के लिए ऑड-ईवन योजना लागू करने का फैसला लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिवाली के बाद 13-20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू रहेगा। बकौल राय, ऑड-ईवन के एक हफ्ते की समीक्षा करने के बाद व उस समय प्रदूषण को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला होगा। |
दिल्ली सीएम की पत्नी के खिलाफ 2 निर्वाचन क्षेत्र में वोटर होने को लेकर जारी समन पर लगी रोक | दिल्ली हाईकोर्ट ने 2 निर्वाचन क्षेत्रों में कथित तौर पर बतौर वोटर पंजीकरण कराने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत के समन पर रोक लगा दी है। निचली अदालत ने बीजेपी नेता हरीश खुराना की शिकायत पर सुनीता केजरीवाल को समन जारी कर 18 नवंबर को पेश होने को कहा था। |
बिहार में युवक ने अपने अपहरण की रची साज़िश, गेमिंग ऐप बनाने को लेकर परिवार से मांगे ₹1 लाख | नालंदा (बिहार) में एक 21-वर्षीय युवक को अपने अपहरण की साज़िश रचने और परिवार से फिरौती मांगने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, युवक एक गेमिंग ऐप बनाना चाहता था और उसे पैसों की ज़रूरत थी इसलिए उसने परिवार को फोन कर कहा, "तुम्हारे बेटे को हमने किडनैप कर लिया है। अगर बेटा चाहिए तो ₹1 लाख तैयार रखना।"
|
यूपी में डॉक्टर पर लगा शराब के नशे में ऑपरेशन करने का आरोप, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश | कानपुर (उत्तर प्रदेश) के यूएचएम अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत मिश्रा पर शराब के नशे में एक महिला के पित्त की थैली का ऑपरेशन करने का आरोप लगा है। महिला ने अस्पताल के अधिकारियों से मिश्रा की शिकायत की थी। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
|
बिहार में बाइक पर कपड़े बेचने की आड़ में शराब की तस्करी करता दिखा शख्स, वीडियो आया सामने | गोपालगंज (बिहार) में बाइक पर कपड़े बेचने की आड़ में शराब की तस्करी करता एक शख्स का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने बॉक्स में रखे कपड़ों के नीचे शराब की बोतलें छिपाकर रखी हैं। पुलिस ने ₹15,000 कैश और करीब 30 लीटर शराब ज़ब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
|
बिहार में फॉर्च्यूनर से जा रहे 40 वर्षीय बालू कारोबारी को मारी गई गोली, मौके पर ही हुई मौत | पटना (बिहार) में रविवार की रात एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसकी पहचान 40-वर्षीय देवराज सिंह के रूप में हुई है। बकौल रिपोेर्ट्स, देवराज फॉर्च्यूनर कार से कहीं जा रहे थे और जब वह एक जगह पर रुके तभी अपराधियों ने उनको गोली मार दी। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्ट्या आपसी रंजिश का मामला लगता है। |
रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर केंद्रीय मंत्री ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अधिक खतरनाक है यह तकनीक | केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा के डीपफेक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "गलत सूचना का नया और ज़्यादा खतरनाक...रूप है डीपफेक (टेक्नोलॉजी)।" उन्होंने कहा, "आईटी नियमों के तहत (सोशल मीडिया) प्लैटफॉर्म्स को सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी यूज़र गलत खबर/सूचना पोस्ट न करे...(और) शि... |
राजस्थान में लॉकअप में बंद 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर ने किया आत्महत्या का प्रयास | जयपुर (राजस्थान) के सोडाला थाने के लॉकअप में बंद 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर ने कंबल का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पुलिसकर्मियों के बचाने पर हिस्ट्रीशीटर बोला, "मैंने इतने अपराध किए हैं, जिससे मेरा छुटकारा नहीं होगा...इसलिए मरना चाहता हूं।" पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी वाॅरंट जारी होने के बाद हिस्ट्रीशीटर क... |
एल्विश अगर दोषी होंगे तो ज़रूर सज़ा मिलेगी: सांपों के ज़हर वाले मामले पर हरियाणा के सीएम | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यूट्यूबर एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का ज़हर मुहैया कराने के आरोपों को लेकर कहा है, "अगर वह दोषी होंगे तो ज़रूर सज़ा होगी।" बकौल खट्टर, कार्रवाई पुलिस को करनी है और इससे उनका लेना-देना नहीं। एल्विश के 'बिग बॉस ओटीटी-2' जीतने के बाद खट्टर उनसे मिले थे। |
यूपी में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्मॉग की मोटी चादर से छिपा ताजमहल, वीडियो आया सामने | उत्तर प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्मॉग की मोटी चादर से छिपे आगरा स्थित ताजमहल का वीडियो सामने आया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के अनुसार, आगरा में सोमवार सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 दर्ज हुआ। एक पर्यटक ने कहा, "धुंध के सिवा कुछ नहीं दिख रहा, यहां आने का कोई फायदा नहीं हुआ।" |
बिहार में बीजेपी नेता के घर पर आधी रात को की गई कई राउंड फायरिंग | भागलपुर (बिहार) में शनिवार की आधी रात को ज़मीन विवाद को लेकर बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव के घर पर कुछ लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। यादव के अनुसार, उनके परिवार के ही रंजीत यादव ने अपने साथियों संग मिलकर उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की। पुलिस ने रंजीत व एक अन्य शख्स को हिरासत में लिया है। |
बीएसईबी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की समयसीमा 10 नवंबर तक बढ़ाई | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 2024 में होने वाले 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की समयसीमा 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। बीएसईबी ने 'X' पर बताया है कि बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
seniorsecondary.biharboardonline.com के माध्यम विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। इससे पहले फॉर्म भरने ... |
दिल्ली सरकार के ग्रुप बी नॉन गज़ेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को मिलेगा ₹7,000 का बोनस | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दीपावली से पहले एलान किया है कि दिल्ली सरकार के ग्रुप बी नॉन गज़ेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों को ₹7,000 का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी दिल्ली में ग्रुप बी नॉन गज़ेटेड और ग्रुप सी कर्मचारियों की संख्या करीब 80,000 है जिन्हें बोनस देने पर ₹56 करोड़ खर्च किए जाएंगे। |
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए आईआईटी कानपुर ने दिया 'कृत्रिम बारिश' का प्रस्ताव | इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, आईआईटी कानपुर के शीर्ष अनुसंधानकर्ता प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 'कृत्रिम बारिश' का प्रस्ताव दिया है। बारिश से प्रदूषकों और धूल को नीचे बिठाया जा सकेगा। बकौल अग्रवाल, क्लाउड सीडिंग के लिए डीजीसीए की मंज़ूरी मिल गई है लेकिन मौसम विज्ञान संबंधी कु... |
मच्छर के काटने से प्राइवेट पार्ट पर 3 मिमी का घाव नहीं बन सकता: रेप केस पर मुंबई का कोर्ट | मुंबई के स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने करीब 2-साल की बच्ची का 2021 में कई बार रेप करने को लेकर उसके 21-वर्षीय रिश्तेदार को 20-साल जेल की सज़ा सुनाई है। बकौल आरोपी, पीड़िता ने मच्छर के काटने पर नाखूनों से खरोंचकर अपना प्राइवेट पार्ट ज़ख्मी किया था। कोर्ट ने कहा कि मच्छर के काटने से 3-मिलीमीटर का घाव नहीं बन सकता। |
बिहार में 10 व 11 वर्षीय भाई-बहन और 12 वर्षीय लड़की की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत | सीतामढ़ी (बिहार) में रविवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 व 11-वर्षीय भाई-बहन और एक 12-वर्षीय लड़की की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे मिट्टी लाने के लिए घर से निकले थे और मिट्टी निकालने के दौरान पैर फिसलने से एक बच्चा गड्ढे में गिर गया जिसको बचाने में अन्य दोनों बच्चे भी गड्ढे में गिर गए। |
यूपी के सीएम योगी ने आगामी त्योहारों को लेकर क्या-क्या दिशानिर्देश किए जारी? | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों को लेकर रविवार को अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में मिलावटखोरों पर सख्ती बरतने, पटाखों की दुकानों-गोदामों को आबादी से दूर खोलने व त्योहारों पर बिजली आपूर्ति सुचारु रखे जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त प... |
छत्तीसगढ़ के सीएम ने दुबई जाने की सलाह दी: महादेव ऐप का मालिक होने का दावा करने वाला शख्स | महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मालिक होने का दावा करने वाले शुभम सोनी ने दुबई से वीडियो जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर वह दुबई गया था और अब वह इंडिया आना चाहता है। वहीं, वीडियो में शुभम ने दावा किया है कि वह ही महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप का मालिक है। |
राजस्थान में पुल से रेलवे ट्रैक के पास गिरी बस, 4 लोगों की हुई मौत व 28 घायल | दौसा (राजस्थान) में रविवार देर रात 35 यात्रियों से भरी एक बस पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक के पास जा गिरी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हो गए। बस हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी और हादसे के बाद दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग ढाई घंटे बाधित रहा। बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर को झपकी आ गई थी।
|
बिहार में बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में हुई मौत | नालंदा (बिहार) में रविवार को सड़क हादसे में 40-वर्षीय महिला की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, महिला अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर दामाद के साथ बाइक पर घर लौट रही थी तभी ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गई। महिला की 7 बेटियां हैं जिनमें से तीसरे नंबर की बेटी की शादी 24 नवंबर को तय है।
|
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अंतिम सूची में किन सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित? | राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए बीजेपी ने अपनी अंतिम सूची में 3 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। बीजेपी ने कांग्रेस से पार्टी में शामिल हुए गिर्राज सिंह मलिंगा को धौलपुर की बाड़ी सीट जबकि बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा से अरुण अमराराम चौधरी को टिकट दिया है। राज्य में सभी 200 सीटों पर 25-नवंबर को मतदान होंगे। |
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सातवीं सूची | कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 21 उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने कोटा उत्तर से प्रदेश के मंत्री शांति धारीवाल, कोटा दक्षिण से राखी गौतम और पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के सामने झालरापाटन से रामलाल चौहान को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अब तक 199 सीटों पर उम्मीदवार ... |
बिहार में स्टेशन मास्टर को दी गई धमकी, कहा गया '₹1.5 करोड़ दो नहीं तो वंदे भारत नहीं चलने देंगे' | पटना (बिहार) के राजेंद्र नगर टर्मिनल के स्टेशन प्रबंधक को धमकी भरा पत्र भेजकर ₹1.5 करोड़ की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि रुपए न मिलने पर वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और जन शताब्दी ट्रेनों को नहीं चलने दिया जाएगा। रेल डीएसपी ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। |
बिहार में कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र, बीजेपी बोली- पंचायतवार जातीय सर्वे की रिपोर्ट पेश करें | बिहार में कल (सोमवार) से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा जो आगामी 10 नवंबर तक चलेगा। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि यदि सरकार में हिम्मत है तो शहरों के वॉर्डवार और गांवों के पंचायतवार जातीय आंकड़े तुरंत विधानसभा में पेश करे। सुशील मोदी ने पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है। |
मणिपुर सरकार ने 8 नवंबर तक बढ़ाया मोबाइल इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध | मणिपुर सरकार ने रविवार को मोबाइल इंटरनेट पर लगे प्रतिबंध को 8 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया। आदेश के मुताबिक, प्रतिबंध को इस आशंका के बाद बढ़ाया गया है कि असामाजिक तत्व जनता की भावनाओं को भड़काने वाली तस्वीरें, नफरत वाले भाषण और वीडियो संदेश प्रसारित करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। |
यूपी में घायल शख्स को ठेले से अस्पताल ले गया युवक, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया | हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में एक युवक ऐम्बुलेंस न मिलने पर घायल शख्स को ठेले से अस्पताल ले गया। घायल के भाई के मुताबिक, ऐम्बुलेंस के लिए कई बार फोन किया गया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "फिल्म खत्म हो गयी हो तो माननीय इनके दुख पर भावुक होकर दूसरे राज्यों में चुनावरत स्वास्थ्य मंत्री से बात कर लीजिएगा।" |
राजस्थान के बीजेपी विधायक का अधिकारियों को धमकी देते हुए वीडियो हुआ वायरल | पुष्कर (राजस्थान) से बीजेपी विधायक व आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार सुरेश रावत का अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी देते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सुरेश कह रहे हैं, "राजस्थान में बीजेपी सरकार आ रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों से कहना चाहता हूं कि होश में आ जाओ...वरना होश में लाना हमें आत... |
केंद्र सरकार ने महादेव बुक समेत 22 सट्टा ऐप्लिकेशन और वेबसाइट्स पर लगाया बैन | केंद्र सरकार ने महादेव बुक समेत 22 गैर-कानूनी सट्टा ऐप्लिकेशन और वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने यह कदम अवैध सट्टेबाज़ी ऐप के खिलाफ की गई प्रवर्तन निदेशालय की जांच और छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर हुई लगातार छापेमारी के बाद उठाया है। गौरतलब है, महादेव बुक के मालिकों को इस साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया है। |
बिहार में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच 4 नवंबर को किन-किन ज़िलों में सर्वाधिक केस हुए दर्ज? | बिहार में 2023 में 4-नवंबर तक डेंगू के 17,140 मामले सामने आ चुके हैं और नवंबर में 1,210 केस दर्ज हुए। सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, 4-नवंबर को सर्वाधिक 160 केस पटना में दर्ज हुए जिसके बाद सिवान (13), वैशाली (13), सारण (11) और भागलपुर (10) का स्थान रहा। 4-नवंबर को राज्य में कुल 235 डेंगू मरीज़ भर्ती हुए। |
बिहार में शख्स ने शराब के लिए रुपए न देने पर की मां की हत्या, पिता-नानी के मुंह में ठूंसा कपड़ा | सहरसा (बिहार) में शख्स ने शराब के लिए रुपए न देने पर अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इस दौरान शख्स ने अपने पिता व नानी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उन्हें कमरे में बंद कर दिया ताकि वे शोर न कर सकें। पुलिस ने बताया कि शख्स ने मां का अंतिम संस्कार भी कर दिया। |
यूपी में खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर सांप से खेल रहे शख्स को सांप ने डसा, हुई मौत | देवरिया (उत्तर प्रदेश) में ज़हरीले सांप के साथ खेल रहे नशे में धुत 22 वर्षीय शख्स को सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। शख्स का सांप के साथ खेलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स खुद को भगवान शिव का अवतार बता रहा था और सांप को डसने के लिए उकसा रहा था। |
बिहार में ब्लॉक कृषि पदाधिकारी के 800 पदों पर की जाएगी नियुक्ति: कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत | 'एबीपी न्यूज़' के मुताबिक, बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने रविवार को कहा कि कृषि विभाग की तरफ से ब्लॉक कृषि पदाधिकारी के 800 पदों पर नियुक्ति की जाएगी और यह प्रक्रिया दिसंबर 2023 तक शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस भर्ती की परीक्षा बीपीएससी के ज़रिए होगी। बकौल सर्वजीत, प्रखंड मुख्यालय स्तर पर कृषि क्लीनिक बनाए ज... |
भारत ने 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भेजी राहत सामग्री | भारत ने 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में रविवार को भारतीय वायु सेना के विमान के ज़रिए राहत सामग्री भेजी जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'X' पर लिखा, "नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन राहत सहायता के साथ भारत दवाएं व राहत सामग्री पहुंचा रहा है।"
|
सरकार ने चुनावी बॉन्ड की बिक्री को दी मंज़ूरी, एससी ने वैधता पर फैसला रखा सुरक्षित | सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉन्ड योजना, 2018 पर फैसला सुरक्षित रखने के 2 दिन बाद शनिवार को केंद्र सरकार ने इसकी 29वीं किश्त जारी करने की मंज़ूरी दे दी है। योजना के तहत सरकार ने बिक्री के 29वें चरण में एसबीआई को अधिकृत शाखाओं के ज़रिए 6-20 नवंबर तक चुनावी बॉन्ड जारी करने और भुनाने की अनुमति दी है। |
यूपी में मनपसंद सब्ज़ी न बनाने को लेकर मां-बेटे में हुआ झगड़ा, दोनों ने की आत्महत्या | जालौन (उत्तर प्रदेश) में 55 वर्षीय महिला बेबी चौहान और उसके 28 वर्षीय बेटे दिग्विजय सिंह के बीच मनपसंद सब्ज़ी न बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। दिग्विजय झगड़े में घर का सामान तोड़ने लगा जिसके चलते महिला ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दिग्विजय ने भी बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। |
बिहार में गाड़ी से स्कूल बस के छूकर निकलने पर कुछ लोगों ने ड्राइवर व छात्राओं से की मारपीट | वैशाली (बिहार) में शनिवार को कुछ लोगों ने एक स्कूली बस को रोककर उसके ड्राइवर और बस में सवार छात्राओं के साथ मारपीट की जिससे कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, एक गाड़ी से स्कूल बस छूकर निकल गई थी जिसको लेकर विवाद हुआ था।
|
राजस्थान में बीजेपी उम्मीदवार नौक्षम का 'गोली चलाना आता है' कहते हुए वीडियो हुआ वायरल; दी सफाई | राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कामां सीट से बीजेपी उम्मीदवार नौक्षम चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह कह रही हैं, "हमें गोली चलानी भी आती है और जूते से चुनाव लड़ना भी आता है।" हालांकि, नौक्षम ने इस वीडियो को लेकर कहा कि उनके बयान को एडिट कर वायरल किया जा रहा है। |
दिल्ली के प्रदूषण पर पंजाब की पराली का उतना असर नहीं जितना हरियाणा व यूपी का है: गोपाल राय | दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल पंजाब में कम पराली जली है। उन्होंने कहा, "पंजाब की पराली के धुएं का दिल्ली पर उतना असर नहीं है जितना हरियाणा व उत्तर प्रदेश की पराली का है।" बकौल राय, यह बीजेपी सरकार का निकम्मापन है।
|
हरियाणा में 50 से अधिक छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप | जींद (हरियाणा) की 50 से अधिक स्कूली छात्राओं ने प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पीड़िताओं के हवाले से बताया कि आरोपी छात्राओं को ऑफिस में बुलाता था और 'अश्लील हरकतें करता था'। उन्होंने बताया, "हमने पुलिस को 14 सितंबर को इसकी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थ... |
राजस्थान में बीजेपी ने दायमा को पार्टी से निकाला, गुरुद्वारे-मस्जिद पर दिया था विवादित बयान | राजस्थान बीजेपी की अनुशासन समिति ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और पार्टी नेता संदीप दायमा को विवादित बयान देने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए तिजारा से बीजेपी उम्मीदवार और सांसद बाबा बालकनाथ की नामांकन रैली के दौरान दायमा ने कहा था, "जिस तरह मस्जिदें और गुरुद्वारे बनाकर छोड़ दिए हैं ये नासूर... |
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के चलते लगे कड़े प्रतिबंध, ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक | वायु प्रदूषण गंभीर होने के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी का चौथा चरण लागू कर दिया है। इसके तहत, ट्रकों (ज़रूरी सेवाएं छोड़कर) के प्रवेश और सभी तरह की निर्माण गतिविधियों पर रोक लग गई है। आयोग ने सरकारों को कक्षा 6-9 और कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए क्लास ऑनलाइन कराने की सलाह दी है। |
यूपी में बीजेपी सांसद रवि किशन ने पार्टी सांसद के साथ लड़ी कुश्ती, वीडियो हुआ वायरल | कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन और पार्टी सांसद विजय दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दोनों कुश्ती लड़ते हुए दिख रहे हैं। दोनों सांसद मठिया गांव में आयोजित एक दंगल कार्यक्रम में पहुंचे थे। वीडियो में दुबे को रवि किशन ज़मीन पर पटखनी देने की कोशिश करते नज़र आए। |
बिहार के 55 वर्षीय इमाम की असम में मस्जिद के भीतर चाकू से गोदकर की गई हत्या | तिनसुकिया (असम) में 55 वर्षीय इमाम मौलाना तहज़ीब इस्लाम की मस्जिद के भीतर चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक मौलाना मूल रूप से बिहार के पूर्णिया ज़िले के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले मौलाना और आरोपी के बीच कहासुनी हुई थी। |
राजस्थान में चेक पोस्ट पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला 58 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल का शव | धौलपुर (राजस्थान) में चेक पोस्ट पर बने कमरे में 58 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल का शव शनिवार को फंदे से लटका मिला। आगरा का रहने वाला पुलिसकर्मी 2 नवंबर को छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। चेक पोस्ट पर 4 कॉन्स्टेबल की भी ड्यूटी लगी थी जिनमें से दो पुलिसकर्मी चुनावी ड्यूटी पर गए थे जबकि दो पोस्ट पर ही थे। |
यूपी में पति के छोड़कर चले जाने के बाद महिला ने थाने के बाहर खाया ज़हरीला पदार्थ | मेरठ (उत्तर प्रदेश) में कथित तौर पर पति के छोड़कर चले जाने के बाद एक महिला ने थाने के बाहर ज़हरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने कहा, "दोनों की शादी को 8 वर्ष हो चुके हैं जिसमें पति अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता और तलाक देना चाहता है।"
|
महिला अधिकारी की बेंगलुरु के घर में चाकू से गोदकर की गई हत्या | पुलिस ने रविवार को बताया कि कर्नाटक सरकार की 37-वर्षीय जियोलॉजिस्ट प्रतिमा की बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अधिकारी के पति बाहर गए हुए थे तब अज्ञात हमलावर उनके आवास में घुसे थे। आशंका है कि अवैध खनन में शामिल लोगों ने अधिकारी की हत्या करवाई है। |
पंजाब में बारातियों को ले जा रही कार की ट्रक से हुई टक्कर, दूल्हे समेत 4 लोगों की हुई मौत | मोगा (पंजाब) में रविवार को बारातियों को ले जा रही एक कार की टक्कर खड़े ट्रक से हो गई जिसके बाद दूल्हे और 3 अन्य लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, हादसा सुमोगा-लुधियाना रोड पर अजीतवाल गांव के पास हुआ और कार चालक गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। |
यूपी में मॉर्निंग वॉक पर निकले किशोर को टक्कर मारने के बाद ऑटो ने 50 मीटर तक घसीटा, हुई मौत | जालौन (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक तेज़ रफ्तार ऑटो चालक 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मारने के बाद 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के समय किशोर अपने दोस्त संग सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहा था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और ऑटो चालक फरार है। |
राजस्थान में कांग्रेस विधायक मलिंगा समेत कई नेता बीजेपी में हुए शामिल | राजस्थान के बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा और 'आप' की प्रदेश इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग बरार समेत कई नेता रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नेताओं को जयपुर में पार्टी की सदस्यता दिलाई। बकौल रिपोर्ट्स, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट न मिलने पर मलिं... |
अगर कांग्रेस हमें धोखा दे सकती है तो आपके साथ क्या नहीं कर सकती: मध्य प्रदेश में अखिलेश | समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा के प्रत्याशी के समर्थन में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अगर कांग्रेस हमें धोखा दे सकती है तो आपके साथ क्या नहीं कर सकती।" वहीं उन्होंने कहा, "अगर आपको (जनता) राशन के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है तो आप बीजेपी को भी वोट क्यों देंगे?" |
बिहार में यूनिफॉर्म में न आने पर प्रिंसिपल ने छात्र को स्कूल से निकाला, छात्र ने किया सुसाइड | मुज़फ्फरपुर (बिहार) में 17-वर्षीय एक छात्र द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की मां ने बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा बिना यूनिफॉर्म के स्कूल गया था जिसको लेकर प्रिंसिपल ने उसे स्कूल से निकाल दिया था। परिजन के मुताबिक, स्कूल में हुई बेइज़्ज़ती से टेंशन में आकर छात्र ने आत्महत्या कर ल... |
शाह ने कहा- बिहार की जातिगत गणना में मुस्लिमों की संख्या बढ़ाई गई; तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार सरकार द्वारा कराई गई जातिगत गणना पर कहा है कि आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव के दबाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यादव और मुस्लिमों की संख्या बढ़ाई है। उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस पर कहा, "बिहार के आंकड़े गलत हैं तो केंद्र सरकार देश में जातिगत गणना कराकर आंकड़े क्यों नहीं जारी ... |
इसे कनाडा के सामने उठाएंगे: एअर इंडिया को लेकर पन्नू की धमकी पर भारतीय उच्चायुक्त | कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा है कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा एअर इंडिया की फ्लाइट्स को लेकर धमकी दिए जाने पर भारत, कनाडा से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करेगा। उन्होंने कहा, "हम कनाडा से रवाना होने और वहां आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट्स पर खतरे का मामला कनाडाई अधिकारियों के सामने ... |
महिला सैनिकों को मिलेगी अधिकारियों के बराबर छुट्टियां, रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को दी मंज़ूरी | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में तैनात महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं के लिए उनके समकक्ष अधिकारियों के बराबर मातृत्व, शिशु देखभाल और गोद लेने की छुट्टियों के नियमों के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बकौल मंत्रालय, यह नियम सेना में कार्यरत सभी महिलाओं के लिए है चाहे वे किसी भी रैंक की कर्मचारी हों। |
मेनका गांधी को ऐसे नहीं छोड़ने वाला, मानहानि का नोटिस भेजूंगा: एल्विश यादव | यूट्यूबर एल्विश यादव ने कहा है कि वह बीजेपी सांसद मेनका गांधी को मानहानि का नोटिस भेजेंगे। मेनका के एनजीओ ने रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का ज़हर उपलब्ध कराए जाने को लेकर एल्विश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एल्विश ने कहा, "उन्होंने (मेनका) मुझे सांप सप्लाई करने वालों का सरगना बता दिया...मैं ऐसे नहीं छोड़ने वाला... |
स्कूल न आने पर बच्चों का नाम काटा जाना शर्मनाक, यह नहीं होना चाहिए: बिहार के राज्यपाल | बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा लगातार 3 दिन स्कूल न आने वाले छात्रों के नाम काटे जाने को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है, "यह शर्मनाक है।" उन्होंने कहा, "बच्चे स्कूल नहीं आते तो अध्यापकों को उनके घर जाना चाहिए।" बकौल राज्यपाल, बच्चों का स्कूल से नाम काटने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी गर्व महसूस करते... |
बिहार में पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, पिता बोला- पड़ोसी ने पहले खून से भरी थी मांग | अररिया (बिहार) में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला है। मृतका के पिता ने पड़ोस के युवक के पिता पर बेटी की हत्या कर शव को खुदकुशी दिखाने के लिए पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि युवक ने पहले अपने खून से उनकी बेटी की मांग भरी थी। |
राजस्थान में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक कूलर के अंदर छिपकर बैठा, परिजन ने पकड़ा | राजस्थान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को लड़की के परिजन ने पकड़ लिया। वीडियो में शख्स घर में रखे कूलर के अंदर छिपकर बैठा दिख रहा है जबकि लड़की से एक महिला 'क्या तुम्हें शर्म नहीं आई?' कहती सुनाई दे रही है। |
आईटी क्षेत्र में नियुक्तियों में सुधार के कोई संकेत नहीं: इन्फो एज के सीईओ हितेश ओबेरॉय | नौकरी डॉट कॉम की पैरेंट कंपनी इन्फो एज के सीईओ हितेश ओबेरॉय ने कहा है कि कई तिमाहियों की मंदी के बाद भी आईटी क्षेत्र में नियुक्तियों में सुधार नज़र नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि आईटी क्षेत्र में नियुक्तियां कब ठीक होंगी...कई कंपनियां नई नियुक्तियों से पहले अपने अतिरिक्त आईटी कर्मचारियों को निकाल रही हो... |
Subsets and Splits
No community queries yet
The top public SQL queries from the community will appear here once available.