prompt
stringlengths
81
172
completion
stringlengths
324
514
Write short news article on hindi/english headline - आरबीआई ने अपर लेयर में 15 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की सूची जारी की
**Headline:** आरबीआई ने अपर लेयर में 15 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की सूची जारी की **Article:** आरबीआई ने 2023-24 के लिए स्केल आधारित विनियमन के अंतर्गत अपर लेयर (एनबीएफसी-यूएल) में 15 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की सूची निकाली है। इनमें एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और टाटा संस शामिल हैं। किसी एन...
Write short news article on hindi/english headline - फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 6.3% पर रखा बरकरार
**Headline:** फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 6.3% पर रखा बरकरार **Article:** रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 6.3% पर बरकरार रखा है। बकौल फिच, निर्यात में कमी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मज़बूत बनी हुई...
Write short news article on hindi/english headline - एसबीआई के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार मास्टरकार्ड के गैर-कार्यकारी चेयरमैन किए गए नियुक्त
**Headline:** एसबीआई के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार मास्टरकार्ड के गैर-कार्यकारी चेयरमैन किए गए नियुक्त **Article:** मास्टरकार्ड ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार को अपना गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है। बकौल मास्टरकार्ड, कुमार मास्टरकार्ड की दक्षिण एशियाई कार्यकारी नेतृत्व टीम का मार्गदर्शन...
Write short news article on hindi/english headline - 19 सितंबर से ₹2,000 के नोट लेना बंद कर देगी एमेज़ॉन
**Headline:** 19 सितंबर से ₹2,000 के नोट लेना बंद कर देगी एमेज़ॉन **Article:** एमेज़ॉन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर 2023 से कंपनी कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर्स के लिए ₹2,000 के नोट नहीं लेगी। कंपनी ने कहा, "19 मई 2023 को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी निर्देश का पालन करते हुए ऐसा किया गया है।" दरअसल, आरब...
Write short news article on hindi/english headline - सरकार ने शेयर किया एक साल में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में हुई वृद्धि का ग्राफ
**Headline:** सरकार ने शेयर किया एक साल में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में हुई वृद्धि का ग्राफ **Article:** सरकार ने पिछले साल की तुलना में 2023 में जनवरी से अगस्त के बीच घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में हुई वृद्धि का ग्राफ शेयर किया है। 2022 में जनवरी-अगस्त तक घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 7 करोड़ थी जो 202...
Write short news article on hindi/english headline - केज फाइट का चैलेंज देने के बाद पहली बार मस्क व ज़करबर्ग के बीच हुई मुलाकात
**Headline:** केज फाइट का चैलेंज देने के बाद पहली बार मस्क व ज़करबर्ग के बीच हुई मुलाकात **Article:** टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग को केज फाइट का चैलेंज देने के बाद पहली बार उनकी मुलाकात हुई है। मस्क और ज़करबर्ग ने बुधवार को कैपिटल हिल (अमेरिका) में एआई इनसाइट फोरम के उद्घाटन कार्यक्रम मे...
Write short news article on hindi/english headline - रिकॉर्ड स्तर पर खुले सेंसेक्स व निफ्टी
**Headline:** रिकॉर्ड स्तर पर खुले सेंसेक्स व निफ्टी **Article:** बीएसई का सेंसेक्स व एनएसई का निफ्टी गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर खुले। इस दौरान सेंसेक्स 67,627.03 अंक पर खुलकर 67,771.05 के सर्वकालिक उच्चमत स्तर पर जबकि निफ्टी 20,127.95 अंक पर खुलकर 20,167.65 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में स...
Write short news article on hindi/english headline - गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने की सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी
**Headline:** गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने की सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी **Article:** गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने बताया है कि वह अपनी ग्लोबल रिक्रूटिंग टीम से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। हालांकि, कंपनी का यह फैसला बड़े पैमाने पर छंटनी का हिस्सा नहीं है। इससे पहले जनवरी में अल्फाबेट ने दुनियाभर म...
Write short news article on hindi/english headline - $3.5 बिलियन के लोन के लिए बातचीत कर रहा अदाणी ग्रुप: रिपोर्ट
**Headline:** $3.5 बिलियन के लोन के लिए बातचीत कर रहा अदाणी ग्रुप: रिपोर्ट **Article:** अंबुजा सीमेंट की खरीद की डील को लेकर लिए गए कर्ज़ के भुगतान के लिए अरबपति गौतम अदाणी की अगुआई वाला अदाणी ग्रुप बैंकों से ऋण लेने के लिए बातचीत कर रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, $3.5 बिलियन का यह संभावित कर्ज़ 2023 में एशिय...
Write short news article on hindi/english headline - लोन चुकाने के बाद 30 दिनों में दस्तावेज़ न लौटाने पर लेनदारों को ₹5,000/दिन दें बैंक: आरबीआई
**Headline:** लोन चुकाने के बाद 30 दिनों में दस्तावेज़ न लौटाने पर लेनदारों को ₹5,000/दिन दें बैंक: आरबीआई **Article:** भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों को लेनदारों द्वारा पूरा ऋण चुकाने के 30 दिनों के अंदर उनकी संपत्ति के सभी मूल दस्तावेज़ वापस करने होंगे। आरबीआई ने आगे कहा कि बैं...
Write short news article on hindi/english headline - गाड़ियों में 6 एयरबैग्स देना अनिवार्य नहीं किया जाएगा: नितिन गडकरी
**Headline:** गाड़ियों में 6 एयरबैग्स देना अनिवार्य नहीं किया जाएगा: नितिन गडकरी **Article:** केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार कार निर्माताओं के लिए गाड़ियों में 6 एयरबैग्स देने के नियम को अनिवार्य नहीं बनाएगी। गडकरी ने कहा, "अब यह कार मार्केट और लोगों को तय करना है...हर कंपनी पहले से 6 एयरबैग्स वाली गाड...
Write short news article on hindi/english headline - आईफोन 15 में यूएसबी-सी पोर्ट को लेकर एप्पल को ट्रोल करने वाला सैमसंग का ट्वीट हुआ वायरल
**Headline:** आईफोन 15 में यूएसबी-सी पोर्ट को लेकर एप्पल को ट्रोल करने वाला सैमसंग का ट्वीट हुआ वायरल **Article:** आईफोन 15 में यूएसबी-सी पोर्ट को लेकर एप्पल को ट्रोल करने वाला सैमसंग का ट्वीट वायरल हो गया है। सैमसंग मोबाइल यूएस ने ट्वीट किया है, "हमें कम-से-कम एक मैजिकल बदलाव तो देखने को मिला।" गौरतलब है, एप्पल ने अप...
Write short news article on hindi/english headline - ब्लू डार्ट ने अपनी प्रीमियम सेवा 'डार्ट प्लस' को 'भारत डार्ट' के रूप में किया रीब्रैंड
**Headline:** ब्लू डार्ट ने अपनी प्रीमियम सेवा 'डार्ट प्लस' को 'भारत डार्ट' के रूप में किया रीब्रैंड **Article:** ब्लू डार्ट ने अपनी प्रीमियम सेवा 'डार्ट प्लस' का नाम बदलकर 'भारत डार्ट' कर दिया है। ब्लू डार्ट ने कहा, "ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड सभी शेयरधारकों से...यह बदलाव स्वीकारने की अपील करती है।" राष्ट्रपति द्रौ...
Write short news article on hindi/english headline - इतिहास में पहली बार 20,000 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी
**Headline:** इतिहास में पहली बार 20,000 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी **Article:** एनएसई का निफ्टी बुधवार को इतिहास में पहली बार 20,000 के ऊपर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 76.80 अंक चढ़कर 20,070 पर जबकि बीएसई का सेंसेक्स 245.86 अंक चढ़कर 67,466.99 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सोमवार (11 सितंबर) को कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 पह...
Write short news article on hindi/english headline - एप्पल इवेंट में शामिल हुईं पीवी सिंधु, सीईओ टिम कुक संग तस्वीर की शेयर
**Headline:** एप्पल इवेंट में शामिल हुईं पीवी सिंधु, सीईओ टिम कुक संग तस्वीर की शेयर **Article:** शटलर पीवी सिंधु ने कैलिफोर्निया (अमेरिका) के कुपर्टीनो में मंगलवार को आयोजित एप्पल इवेंट में भाग लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एप्पल के सीईओ टिम कुक संग अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "एप्पल कुपर्टीनो में लॉन्च इवेंट के दिन आप...
Write short news article on hindi/english headline - बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हुआ शुरू
**Headline:** बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हुआ शुरू **Article:** कर्नाटक में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। वहीं, सऊदी अरब का सऊदिया विमान इस टर्मिनल से उड़ान भरने वाला पहला व...
Write short news article on hindi/english headline - क्या है आईफोन 15 व आईफोन 14 के लिए एप्पल का नया रोडसाइड असिस्टेंस फीचर?
**Headline:** क्या है आईफोन 15 व आईफोन 14 के लिए एप्पल का नया रोडसाइड असिस्टेंस फीचर? **Article:** एप्पल ने बताया है कि वह एएए के साथ साझेदारी के तहत आईफोन में सैटेलाइट-पावर्ड रोडसाइड असिस्टेंस फीचर जोड़ रही है। इसके तहत आईफोन 15 व आईफोन 14 के यूज़र्स कार लॉक होने, ईंधन खत्म होने या टायर फटने जैसी आपातकालीन स्थितियों ...
Write short news article on hindi/english headline - अगर आप मर भी जाएं तो परवाह नहीं: बकाया भुगतान मामले में स्पाइसजेट के चेयरमैन से एससी
**Headline:** अगर आप मर भी जाएं तो परवाह नहीं: बकाया भुगतान मामले में स्पाइसजेट के चेयरमैन से एससी **Article:** सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह को क्रेडिट सुइस को 22 सितंबर तक भुगतान न करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा, "अगर आप मर भी जाएं...तो हमें परवाह नहीं है।" कोर्ट ने सिंह को क्रेडिट...
Write short news article on hindi/english headline - एप्पल ने यूएसबी-सी पोर्ट के साथ पेश किया आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस
**Headline:** एप्पल ने यूएसबी-सी पोर्ट के साथ पेश किया आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस **Article:** एप्पल ने अपने स्टैंडर्ड लाइटनिंग कनेक्टर की जगह यूएसबी-सी टाइप चार्जिंग पोर्ट के साथ $799 और $899 की शुरुआती कीमत पर आईफोन 15 (6.1-इंच) और आईफोन 15 प्लस (6.7-इंच) पेश किया है। 48 मेगापिक्सल कैमरा, 4k सिनेमैटिक मोड, पतले बेज़ल...
Write short news article on hindi/english headline - देश की खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर रही 6.83%
**Headline:** देश की खुदरा महंगाई दर अगस्त में घटकर रही 6.83% **Article:** सरकार द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अगस्त में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.83% रही जो जुलाई में 7.44% थी। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद देश में खुदरा महंगाई दर ने आरबीआई द्वारा निर्धारित 6% की ऊपरी सीमा पार कर ली। सब्ज़ियों की कीमत...
Write short news article on hindi/english headline - इंदौर से माफी मांगता हूं, किसी नेता से नहीं मांगूंगा: 'स्वच्छता सर्वे' बयान पर अशनीर
**Headline:** इंदौर से माफी मांगता हूं, किसी नेता से नहीं मांगूंगा: 'स्वच्छता सर्वे' बयान पर अशनीर **Article:** ऑन्ट्रप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर ने अपने बयान 'इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीद लिया है' पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "इंदौर से माफी मांगता हूं लेकिन किसी नेता से माफी नहीं मांगूंगा...केस दर्ज करा दो...कोई फर्क न...
Write short news article on hindi/english headline - पिछले 6 वर्षों में निफ्टी 50 की किन कंपनियों ने दिया सर्वाधिक रिटर्न?
**Headline:** पिछले 6 वर्षों में निफ्टी 50 की किन कंपनियों ने दिया सर्वाधिक रिटर्न? **Article:** निफ्टी 50 में शामिल अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने पिछले 6 वर्षों में सर्वाधिक 3,000% का रिटर्न दिया। इस दौरान एलटीआईमाइंडट्री ने 600%, टाइटन कंपनी ने 500% और डिवीज़ लैबोरेटरीज़ ने 450% का रिटर्न दिया। वहीं, इस अवधि में निफ्टी 50...
Write short news article on hindi/english headline - निफ्टी 50 में शामिल किन कंपनियों के शेयर हैं सबसे महंगे?
**Headline:** निफ्टी 50 में शामिल किन कंपनियों के शेयर हैं सबसे महंगे? **Article:** निफ्टी 50 सोमवार को 20,000 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 50 के सबसे महंगे शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील पहले, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) दूसरे, एनटीपीसी तीसरे, टाटा स्टील चौथे और सिप्ला 5वें पायदान पर ...
Write short news article on hindi/english headline - सरकार अभी डीज़ल वाहनों पर 10% अतिरिक्त कर लगाने के प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है: गडकरी
**Headline:** सरकार अभी डीज़ल वाहनों पर 10% अतिरिक्त कर लगाने के प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है: गडकरी **Article:** केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डीज़ल से संचालित वाहनों की बिक्री पर अतिरिक्त 10% प्रदूषण कर लगाने के प्रस्ताव से जुड़े अपने बयान पर स्पष्टीकरण में कहा है, "सरकार अभी ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर ...
Write short news article on hindi/english headline - डीज़ल वाहनों पर 10% अतिरिक्त जीएसटी लगाने का दूंगा प्रस्ताव: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
**Headline:** डीज़ल वाहनों पर 10% अतिरिक्त जीएसटी लगाने का दूंगा प्रस्ताव: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी **Article:** केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को डीज़ल से चलने वाले वाहनों पर प्रदूषण कर के तौर पर 10% अतिरिक्त जीएसटी लगाने का प्रस्ताव सौंपेंगे। गडकरी ...
Write short news article on hindi/english headline - दुनिया के किन 10 शहरों में हैं सबसे अधिक धनवान लोग?
**Headline:** दुनिया के किन 10 शहरों में हैं सबसे अधिक धनवान लोग? **Article:** वेल्थ-X 2023 वर्ल्ड अल्ट्रा वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक धनवान लोगों वाले शहरों की सूची में हान्ग-कॉन्ग (12,615) शीर्ष पर है। सूची में इसके बाद न्यूयॉर्क (11,845), लंदन (6,370), लॉस ऐंजिलिस (6,205) और सैन फ्रांसिस्को (4,385)...
Write short news article on hindi/english headline - अमिताभ कांत को 'ए वेपन ऑफ मास डिप्लोमेसी' की उपाधि देता हूं: जी20 डेक्लरेशन पर महिंद्रा
**Headline:** अमिताभ कांत को 'ए वेपन ऑफ मास डिप्लोमेसी' की उपाधि देता हूं: जी20 डेक्लरेशन पर महिंद्रा **Article:** जी20 के सदस्य देशों से 200 घंटे तक चर्चा कर दिल्ली डेक्लरेशन पर बनी सहमति को लेकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भारतीय शेरपा अमिताभ कांत की प्रशंसा की है। महिंद्रा ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) प...
Write short news article on hindi/english headline - सेबी ने अदाणी से जुड़े तथ्य छिपाए, स्टॉक में हेरफेर पर कार्रवाई नहीं की: एससी से याचिकाकर्ता
**Headline:** सेबी ने अदाणी से जुड़े तथ्य छिपाए, स्टॉक में हेरफेर पर कार्रवाई नहीं की: एससी से याचिकाकर्ता **Article:** अदाणी-हिंडनबर्ग मामले के एक याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि बाज़ार नियामक सेबी ने सुप्रीम कोर्ट से महत्वपूर्ण तथ्य छिपाए थे। बकौल याचिकाकर्ता, सेबी ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों द्वारा स्टॉक में कथित हे...
Write short news article on hindi/english headline - कैसे 20,000 अंक की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी?
**Headline:** कैसे 20,000 अंक की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी? **Article:** एनएसई के निफ्टी ने सोमवार को पहली बार 20,000 अंक का स्तर छुआ। एनएसई ने निफ्टी इंडेक्स को पहली बार 22 अप्रैल, 1996 को 3 नवंबर, 1995 (एनएसई पर इक्विटी ट्रेडिंग की शुरुआत की तारीख) की बेस डेट पर लॉन्च किया था। यह 1,000 अंक पर शुरू हुआ था जो 20...
Write short news article on hindi/english headline - अशनीर ने कहा- इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीद लिया है; शहर में जलाया गया उनका पुतला
**Headline:** अशनीर ने कहा- इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीद लिया है; शहर में जलाया गया उनका पुतला **Article:** ऑन्ट्रप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर ने इंदौर के एक कार्यक्रम में कहा है, "मैं 3-4 साल से सुन रहा हूं कि इंदौर सबसे स्वच्छ शहर है। साफ है कि आपने (स्वच्छता) सर्वे खरीद लिया है।" इसके बाद इंदौर के सफाईकर्मियों ने उनका पु...
Write short news article on hindi/english headline - क्रेडिट सुइस को $1.5 मिलियन का भुगतान करें या 'कठोर कार्रवाई' को तैयार रहें: स्पाइसजेट से एससी
**Headline:** क्रेडिट सुइस को $1.5 मिलियन का भुगतान करें या 'कठोर कार्रवाई' को तैयार रहें: स्पाइसजेट से एससी **Article:** सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट को 15 सितंबर तक क्रेडिट सुइस को $3.9 मिलियन बकाया राशि से संबंधित मामले में $1.5 मिलियन का भुगतान करने का निर्देश दिया और इसमें विफल रहने पर 'कठोर कार्रवाई' की चेतावनी दी...
Write short news article on hindi/english headline - एक तस्वीर जो मुझे याद रहेगी: राजघाट में जी20 नेताओं की ग्रुप फोटो पर आनंद महिंद्रा
**Headline:** एक तस्वीर जो मुझे याद रहेगी: राजघाट में जी20 नेताओं की ग्रुप फोटो पर आनंद महिंद्रा **Article:** महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 'X' पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें राजघाट (दिल्ली) में जी20 नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए दिख रहे हैं। महिंद्रा ने ट्वीट किया, "यह एक तस्वीर मुझे याद रहेगी।...
Write short news article on hindi/english headline - इतिहास में पहली बार 20,000 अंक के स्तर पर पहुंचा निफ्टी
**Headline:** इतिहास में पहली बार 20,000 अंक के स्तर पर पहुंचा निफ्टी **Article:** शेयर बाज़ार में तेज़ी के बीच सोमवार को एनएसई का निफ्टी 50 इतिहास में पहली बार 20,000 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाज़ार में पिछले हफ्ते से ही बढ़त जारी है और निफ्टी 50 में लगातार 7 कारोबारी सत्रों में तेज़ी दर्ज की गई। वहीं, सोमवार को बीएसई ...
Write short news article on hindi/english headline - हमें अपना फंसा हुआ रुपया निवेश करने के विकल्प देगा भारत: रूस
**Headline:** हमें अपना फंसा हुआ रुपया निवेश करने के विकल्प देगा भारत: रूस **Article:** रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को दिल्ली में कहा कि भारत उन्हें बैंकों में फंसे हुए रूस के रुपए को निवेश करने के विकल्प देगा। वह जी20 समिट संपन्न होने के बाद प्रेस ब्रीफिंग में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय बैं...
Write short news article on hindi/english headline - 90% क्रिप्टो ट्रेडिंग पर केवल 8 एक्सचेंज का है नियंत्रण: रिपोर्ट
**Headline:** 90% क्रिप्टो ट्रेडिंग पर केवल 8 एक्सचेंज का है नियंत्रण: रिपोर्ट **Article:** 'काइको' द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में 90% क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर केवल 8 एक्सचेंज का नियंत्रण है जिसमें बाइनेंस सबसे आगे है। बाइनेंस के बाद ओकेएक्स, कॉइनबेस, अपबिट, बायबिट, कूकॉइन, हुओबी और क्राकेन का स्थान ह...
Write short news article on hindi/english headline - सेंसेक्स की शीर्ष 10 घरेलू कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.30 लाख करोड़ बढ़ा
**Headline:** सेंसेक्स की शीर्ष 10 घरेलू कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.30 लाख करोड़ बढ़ा **Article:** बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.30 लाख करोड़ बढ़ा है। एचडीएफसी बैंक का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक ₹37,262.86 करोड़ जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का ₹24,356.24...
Write short news article on hindi/english headline - विदेशी निवेशकों ने सितंबर में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹4,203 करोड़
**Headline:** विदेशी निवेशकों ने सितंबर में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹4,203 करोड़ **Article:** विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार से ₹4,203 करोड़ निकाले हैं। डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने इससे पहले अगस्त में ₹12,262 करोड़ का निवेश किया था जो पिछले चार महीनो...
Write short news article on hindi/english headline - आनंद महिंद्रा ने की शाहरुख को 'नैचुरल रिसोर्स' घोषित करने की मांग, अभिनेता ने दिया जवाब
**Headline:** आनंद महिंद्रा ने की शाहरुख को 'नैचुरल रिसोर्स' घोषित करने की मांग, अभिनेता ने दिया जवाब **Article:** 'जवान' की सफलता के बीच अरबपति उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर अभिनेता शाहरुख खान का वीडियो शेयर कर उन्हें 'नैचुरल रिसोर्स' घोषित करने की मांग की है। इस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा...
Write short news article on hindi/english headline - अपस्फीति से उबरी चीन की अर्थव्यवस्था
**Headline:** अपस्फीति से उबरी चीन की अर्थव्यवस्था **Article:** शनिवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चीन की अर्थव्यवस्था अपस्फीति (सुस्ती) से उबर गई है। चीन का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) एक साल पहले की तुलना में अगस्त में 0.1% बढ़ गया। जुलाई में उपभोक्ता और उत्पादक कीमतों में एक साल पहले की तुलना मे...
Write short news article on hindi/english headline - $3.8 ट्रिलियन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारतीय शेयर बाज़ार का मूल्यांकन
**Headline:** $3.8 ट्रिलियन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारतीय शेयर बाज़ार का मूल्यांकन **Article:** ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय शेयर बाज़ार का मूल्यांकन इस सप्ताह बढ़कर $3.8 ट्रिलियन (₹315.88 लाख करोड़) के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2020 के बाद से इसके मूल्यांकन में ...
Write short news article on hindi/english headline - ₹11 लाख करोड़ के पार हुआ अदाणी समूह का बाज़ार पूंजीकरण
**Headline:** ₹11 लाख करोड़ के पार हुआ अदाणी समूह का बाज़ार पूंजीकरण **Article:** उद्योगपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाज़ार पूंजीकरण शुक्रवार को ₹11 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। शुक्रवार को अदाणी समूह की कंपनियों के बाज़ार पूंजीकरण में करीब ₹7,039 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। गौ...
Write short news article on hindi/english headline - विश्व बैंक ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले की भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की सराहना
**Headline:** विश्व बैंक ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले की भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की सराहना **Article:** भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए विश्व बैंक ने कहा है कि भारत ने केवल 6 वर्षों में ऐसी उपलब्धि हासिल की जिसे पूरा करने में लगभग 5 दशक लग जाते। विश्व बैंक ने आधार, जनधन खातों, यूपीआई और इससे...
Write short news article on hindi/english headline - $2 अरब की धोखाधड़ी के दोषी तुर्किये की क्रिप्टो फर्म के सीईओ को हुई 11,196 साल की सज़ा
**Headline:** $2 अरब की धोखाधड़ी के दोषी तुर्किये की क्रिप्टो फर्म के सीईओ को हुई 11,196 साल की सज़ा **Article:** तुर्किये के क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लैटफॉर्म 'थोडेक्स' के सीईओ फारुक फतेह ओज़र को $2 अरब की धोखाधड़ी के आरोप में 11,196 साल जेल की सज़ा मिली है। अभियोजकों ने 29-वर्षीय ओज़र को मनी लॉन्डरिंग व धोखाधड़ी कर...
Write short news article on hindi/english headline - 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं वैश्विक बाज़ार में चावल की कीमतें
**Headline:** 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं वैश्विक बाज़ार में चावल की कीमतें **Article:** संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) ने शुक्रवार को बताया कि भारत द्वारा गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अगस्त में वैश्विक बाज़ार में चावल की कीमतें 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। बकौ...
Write short news article on hindi/english headline - जी20 समिट के डिनर के लिए किसी भी कारोबारी को आमंत्रित नहीं किया गया है: सरकार
**Headline:** जी20 समिट के डिनर के लिए किसी भी कारोबारी को आमंत्रित नहीं किया गया है: सरकार **Article:** सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा है कि 9 सितंबर को दिल्ली में आयोजित जी20 समिट के डिनर में किसी भी कारोबारी को आमंत्रित नहीं किया गया है। दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी समेत 50...
Write short news article on hindi/english headline - भारतीय भाषाओं में एआई को प्रशिक्षित करने के लिए रिलायंस जियो ने एनवीडिया से किया करार
**Headline:** भारतीय भाषाओं में एआई को प्रशिक्षित करने के लिए रिलायंस जियो ने एनवीडिया से किया करार **Article:** दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को भारतीय भाषाओं में प्रशिक्षित करने के लिए ग्राफिक्स चिप निर्माता एनवीडिया से करार किया है। इसके तहत एनवीडिया भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम क्...
Write short news article on hindi/english headline - सेंसेक्स 333 अंक चढ़कर 66,599 पर हुआ बंद, 19,800 के पार पहुंचा निफ्टी
**Headline:** सेंसेक्स 333 अंक चढ़कर 66,599 पर हुआ बंद, 19,800 के पार पहुंचा निफ्टी **Article:** बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 333.35 अंक चढ़कर 66,598.91 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 92.90 अंक बढ़कर 19,819.95 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। इस दौरान सेंसे...
Write short news article on hindi/english headline - शख्स ने मस्कट-मुंबई फ्लाइट में किया हस्तमैथुन, एयर होस्टेस को दिखाए प्राइवेट पार्ट्स
**Headline:** शख्स ने मस्कट-मुंबई फ्लाइट में किया हस्तमैथुन, एयर होस्टेस को दिखाए प्राइवेट पार्ट्स **Article:** विस्तारा की मस्कट (ओमान) से मुंबई आ रही फ्लाइट में हस्तमैथुन करने व एयर होस्टेस को प्राइवेट पार्ट्स दिखाने के आरोप में 30-वर्षीय बांग्लादेशी शख्स को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, शख्स ने मुंबई ...
Write short news article on hindi/english headline - शेमारू के सीईओ ₹70.25 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार, बाद में हुए रिहा
**Headline:** शेमारू के सीईओ ₹70.25 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार, बाद में हुए रिहा **Article:** मुंबई (महाराष्ट्र) में शेमारू एंटरटेनमेंट के सीईओ हिरेन गाडा समेत 3 लोगों को केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने ₹70.25 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, बाद में गाडा को ज़मानत प...
Write short news article on hindi/english headline - क्या है भारत में एक शाकाहारी और मांसाहारी थाली की औसत लागत?
**Headline:** क्या है भारत में एक शाकाहारी और मांसाहारी थाली की औसत लागत? **Article:** क्रिसिल के मासिक इंडिकेटर के अनुसार, अगस्त में घर में तैयार की गई एक शाकाहारी थाली की औसत लागत ₹33.8 जबकि मांसाहारी थाली की औसत लागत ₹67.3 रही। पिछले साल अगस्त की तुलना में इस साल अगस्त में एक शाकाहारी थाली और मांसाहारी थाली की लागत...
Write short news article on hindi/english headline - जी20 समिट के डिनर में अंबानी व अदाणी समेत 500 कारोबारी होंगे शामिल: रॉयटर्स
**Headline:** जी20 समिट के डिनर में अंबानी व अदाणी समेत 500 कारोबारी होंगे शामिल: रॉयटर्स **Article:** रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, कुमार मंगलम बिड़ला, सुनील मित्तल और टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन समेत लगभग 500 कारोबारी दिल्ली में जी20 के राष्ट्राध्यक्षों व प्रतिनिधियों के सा...
Write short news article on hindi/english headline - पिछले 5 वित्त वर्ष में हल्दीराम्स ने की कितनी कमाई?
**Headline:** पिछले 5 वित्त वर्ष में हल्दीराम्स ने की कितनी कमाई? **Article:** वित्त वर्ष 2021-22 में हल्दीराम्स इंटरनैशनल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की कमाई ₹3,622 करोड़ और हल्दीराम्स स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड की कमाई ₹5,248 करोड़ रही जिससे विलय की गई इकाई का राजस्व ₹8,870 करोड़ हो गया। वहीं, इससे पिछले वित्त वर्ष में हल्...
Write short news article on hindi/english headline - इंस्टाग्राम हेड ने शेयर की अपनी जॉब हिस्ट्री, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
**Headline:** इंस्टाग्राम हेड ने शेयर की अपनी जॉब हिस्ट्री, लोगों ने दी प्रतिक्रिया **Article:** इंस्टाग्राम हेड ऐडम मोसेरी ने थ्रेड्स पर अपनी जॉब हिस्ट्री शेयर कर बताया है कि सबसे पहले उन्होंने बतौर वेटर काम किया था जिसके बाद वह बारटेंडर भी रहे। बकौल मोसेरी, इसके बाद उन्होंने डिज़ाइनर और प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम...
Write short news article on hindi/english headline - हम टाटा ग्रुप को 51% हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट्स का खंडन करते हैं: हल्दीराम्स
**Headline:** हम टाटा ग्रुप को 51% हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट्स का खंडन करते हैं: हल्दीराम्स **Article:** स्नैक्स निर्माता हल्दीराम्स ने एक बयान में कहा है, "हम 51% हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट्स का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ हमारी कोई बातचीत नहीं हो रही है।" इससे पहले रॉयटर्स ने बता...
Write short news article on hindi/english headline - अपने 'सीक्रेट' जुड़वा बच्चों के साथ पहली बार दिखे एलन मस्क; तस्वीर आई सामने
**Headline:** अपने 'सीक्रेट' जुड़वा बच्चों के साथ पहली बार दिखे एलन मस्क; तस्वीर आई सामने **Article:** टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की अपने 'सीक्रेट' जुड़वां बच्चों व उनकी मां के साथ पहली बार तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर मस्क की आगामी बायोग्राफी के लेखक वॉल्टर आइज़क्सन ने जारी की है। गौरतलब है, मस्क और उनके ब्रेन-चिप स्टा...
Write short news article on hindi/english headline - सरकार ने 2019 चुनाव से पहले ₹3 लाख करोड़ मांगे थे, आरबीआई ने नहीं दिए: पूर्व डिप्टी गवर्नर
**Headline:** सरकार ने 2019 चुनाव से पहले ₹3 लाख करोड़ मांगे थे, आरबीआई ने नहीं दिए: पूर्व डिप्टी गवर्नर **Article:** आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने दावा किया है कि आरबीआई ने 2018 में सरकार का एक प्रस्ताव अस्वीकार किया था जिससे सरकार और आरबीआई में मतभेद पैदा हुए थे। बकौल आचार्य, सरकार ने प्रस्ताव में लोक...
Write short news article on hindi/english headline - पैकेट में 1 बिस्किट कम होने पर चेन्नई के शख्स को ₹1 लाख का भुगतान करेगी आईटीसी
**Headline:** पैकेट में 1 बिस्किट कम होने पर चेन्नई के शख्स को ₹1 लाख का भुगतान करेगी आईटीसी **Article:** एक उपभोक्ता अदालत ने हाल ही में आईटीसी को 'सनफीस्ट मैरी लाइट' के पैकेट में 1 बिस्किट कम रखने के लिए चेन्नई के एक शख्स को ₹1 लाख देने को कहा। शख्स के मुताबिक, पैकेट में 16 की बजाय 15 बिस्किट ही थे। बकौल शख्स, 75 पै...
Write short news article on hindi/english headline - हल्दीराम्स को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा टाटा ग्रुप: रिपोर्ट
**Headline:** हल्दीराम्स को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा टाटा ग्रुप: रिपोर्ट **Article:** रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने स्नैक्स निर्माता हल्दीराम्स में 51% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है। हालांकि, हल्दीराम्स ने $10 बिलियन के मूल्यांकन की मांग की जिस पर टाटा ने कहा कि ...
Write short news article on hindi/english headline - 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले गिरकर 83.18 हुआ
**Headline:** 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले गिरकर 83.18 हुआ **Article:** अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पिछले 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। पिछले सत्र के 83.04 के मुकाबले रुपया लुढ़ककर 83.18 पर पहुंच गया। दरअसल, अमेरिकी ट्रेज़री यील्ड्स में बढ़ोतरी के चलते डॉलर में...
Write short news article on hindi/english headline - सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण
**Headline:** सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण **Article:** बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण मंगलवार को ₹316.64 लाख करोड़ हो गया जो इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है। बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 152.12 अंक चढ़कर 65,780.26 पर बंद हुआ और सेंसेक्स...
Write short news article on hindi/english headline - उपयोग न की गई पेड लीव की संख्या 30+ होने पर कंपनियों को इसका भुगतान करना होगा: रिपोर्ट
**Headline:** उपयोग न की गई पेड लीव की संख्या 30+ होने पर कंपनियों को इसका भुगतान करना होगा: रिपोर्ट **Article:** 'इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, नए श्रम कानूनों के तहत कर्मचारी एक कैलेंडर वर्ष में 30 दिनों से अधिक की पेड लीव जमा नहीं कर सकते। यदि किसी कर्मचारी की संचित पेड लीव एक वर्ष में 30 दिनों से अधिक हो ...
Write short news article on hindi/english headline - भारत में 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची चीनी की कीमत
**Headline:** भारत में 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची चीनी की कीमत **Article:** भारत में चीनी की कीमत एक पखवाड़े में 3% से अधिक बढ़कर मंगलवार को ₹37,760 प्रति मीट्रिक टन हो गई। इस बढ़ोतरी के साथ ही चीनी की कीमत 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में कम बारिश होने के...
Write short news article on hindi/english headline - क्या है इंडोनेशिया का 'गोल्डन वीज़ा'?
**Headline:** क्या है इंडोनेशिया का 'गोल्डन वीज़ा'? **Article:** इंडोनेशिया ने ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन को अपना पहला 'गोल्डन वीज़ा' दिया जिससे उन्हें एयरपोर्ट पर जांच और प्रवेश-निकास में वरीयता मिलेगी। 5-10 साल वाले 'गोल्डन वीज़ा' का लक्ष्य विदेशी और कॉर्पोरेट निवेशकों को आकर्षित करना है। 5 साल वाले वीज़ा के लिए नि...
Write short news article on hindi/english headline - दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क की हो सकती है हत्या: पिता एर्रोल
**Headline:** दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क की हो सकती है हत्या: पिता एर्रोल **Article:** दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एर्रोल ने आशंका जताई है कि अमेरिकी सरकार के खिलाफ जाने पर उनके बेटे की हत्या हो सकती है। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या 'छद्म सरकार' एलन की हत्या कर सकती है। इससे पहले मस्क ने मज़ाक में ...
Write short news article on hindi/english headline - गो फर्स्ट ने 10 सितंबर तक अपनी सभी उड़ानें कीं रद्द
**Headline:** गो फर्स्ट ने 10 सितंबर तक अपनी सभी उड़ानें कीं रद्द **Article:** वित्तीय संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट ने परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 10 सितंबर 2023 तक शेड्यूल्ड अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। गो फर्स्ट ने कहा, "उड़ानें रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।" इससे पह...
Write short news article on hindi/english headline - भारतपे के चीफ बिज़नेस ऑफिसर निशांत जैन ने दिया इस्तीफा
**Headline:** भारतपे के चीफ बिज़नेस ऑफिसर निशांत जैन ने दिया इस्तीफा **Article:** भारतपे के चीफ बिज़नेस ऑफिसर (सीबीओ) निशांत जैन ने 3 साल से अधिक समय के बाद कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, जैन ने एंजल वन के कार्यकारी निदेशक व कंपनी के असिस्टेड बिज़नेस में सीबीओ के तौर पर जॉइन किया है। सीओओ के तौर पर कार्यरत ध्रुव ध...
Write short news article on hindi/english headline - 'मेक माय ट्रिप' ने जी20 को लेकर कहा- 'दिल्ली बंद'; पुलिस द्वारा गलत बताने पर दिया स्पष्टीकरण
**Headline:** 'मेक माय ट्रिप' ने जी20 को लेकर कहा- 'दिल्ली बंद'; पुलिस द्वारा गलत बताने पर दिया स्पष्टीकरण **Article:** दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 'मेक माय ट्रिप' द्वारा उसके ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में जी20 समिट को लेकर 8-10 सितंबर तक 'दिल्ली बंद' होने का दावा गलत है। पुलिस ने ईमेल का स्क्रीनशॉट ट्वीट कर लिखा, "दिल्ल...
Write short news article on hindi/english headline - आयकर विभाग ने शून्य या कम अग्रिम कर को लेकर 5 लाख करदाताओं को भेजा नोटिस: रिपोर्ट
**Headline:** आयकर विभाग ने शून्य या कम अग्रिम कर को लेकर 5 लाख करदाताओं को भेजा नोटिस: रिपोर्ट **Article:** 'बिज़नेस स्टैंडर्ड' के अनुसार, आयकर विभाग ने शून्य या कम अग्रिम कर को लेकर 5 लाख करदाताओं को नोटिस भेजा है। विभाग ने अग्रिम कर जमा करने की अंतिम तिथि (15 सितंबर) से पहले यह नोटिस भेजा है। बकौल रिपोर्ट, विभाग ने...
Write short news article on hindi/english headline - अमेरिकी अर्थव्यवस्था से आगे निकलने में चीन को 2040 तक का लगेगा समय: ब्लूमबर्ग
**Headline:** अमेरिकी अर्थव्यवस्था से आगे निकलने में चीन को 2040 तक का लगेगा समय: ब्लूमबर्ग **Article:** 'ब्लूमबर्ग' के मुताबिक, अर्थव्यवस्था में गिरावट के कारण चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए फिलहाल अमेरिका से आगे नहीं निकल पाएगा। बकौल रिपोर्ट, चीन को अमेरिका से अधिक जीडीपी करने में 2040 तक का समय लग...
Write short news article on hindi/english headline - इंडिगो बोर्ड ने ₹30 करोड़ के निवेश के साथ नई सहायक कंपनी बनाने की दी मंज़ूरी
**Headline:** इंडिगो बोर्ड ने ₹30 करोड़ के निवेश के साथ नई सहायक कंपनी बनाने की दी मंज़ूरी **Article:** इंडिगो इंटरग्लोब एविएशन बोर्ड ने ₹30 करोड़ तक के निवेश के साथ एक नई सहायक कंपनी बनाने की मंज़ूरी दे दी है। यह कंपनी गुजरात के जीआईएफटी सिटी में स्थित होगी और विमानन संपत्तियों का वित्तपोषण करेगी। बकौल रिपोर्ट्स, कंप...
Write short news article on hindi/english headline - शेयर बाज़ार में तेज़ी के बीच 2 दिन में ₹5 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
**Headline:** शेयर बाज़ार में तेज़ी के बीच 2 दिन में ₹5 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति **Article:** शेयर बाज़ार में तेज़ी के बीच पिछले 2 कारोबारी सत्रों में निवेशकों की संपत्ति ₹5 लाख करोड़ बढ़ गई। शुक्रवार को निफ्टी और सेंसेक्स में तेज़ी के बाद सोमवार को सेंसेक्स 241 अंक बढ़कर 65,628 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई पर सू...
Write short news article on hindi/english headline - तुर्किये की मुद्रास्फीति 60% के करीब पहुंची, 2023 में सर्वाधिक
**Headline:** तुर्किये की मुद्रास्फीति 60% के करीब पहुंची, 2023 में सर्वाधिक **Article:** तुर्किये सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश की मुद्रास्फीति पिछले महीने 60% तक पहुंच गई। करों और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अगस्त महीने में मुद्रास्फीति बढ़कर 58.9% पहुंच गई जो दिसंबर 2022 के बाद सर्वाधिक ह...
Write short news article on hindi/english headline - बेंगलुरु की कंपनी के मालिक ने जॉइन की प्रतिद्वंद्वी कंपनी, खुद ले लिए ₹77 लाख के प्रोजेक्ट
**Headline:** बेंगलुरु की कंपनी के मालिक ने जॉइन की प्रतिद्वंद्वी कंपनी, खुद ले लिए ₹77 लाख के प्रोजेक्ट **Article:** बेंगलुरु की एक कंपनी के मालिक ने वेंडर मैनेजमेंट मैनेजर के तौर पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी जॉइन की और ₹77 लाख के प्रोजेक्ट अपनी कंपनी में ट्रांसफर कर लिए। बकौल पुलिस, अमलोरपवराज नामक शख्स ने एआई-बैक्ड सॉफ्ट...
Write short news article on hindi/english headline - शख्स का दावा- विस्तारा ने दृष्टिबाधित मां को फ्लाइट में छोड़ दिया; एयरलाइन ने दी प्रतिक्रिया
**Headline:** शख्स का दावा- विस्तारा ने दृष्टिबाधित मां को फ्लाइट में छोड़ दिया; एयरलाइन ने दी प्रतिक्रिया **Article:** एक शख्स ने दावा किया कि विस्तारा की दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट की लैंडिंग के बाद उनकी दृष्टिबाधित मां को खाली फ्लाइट में अकेले छोड़ दिया गया। शख्स के मुताबिक, किसी के द्वारा मदद ना करने के बाद मां ने फ्ला...
Write short news article on hindi/english headline - वैश्विक ऋण संकट दुनिया के लिए चिंता का विषय: पीएम मोदी
**Headline:** वैश्विक ऋण संकट दुनिया के लिए चिंता का विषय: पीएम मोदी **Article:** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीटीआई' को दिए इंटरव्यू में कहा, "वैश्विक ऋण संकट खासकर विकासशील देशों के लिए चिंता का विषय है।" उन्होंने जी20 की अध्यक्षता के तहत भारत द्वारा कर्ज़ में डूबे देशों की मदद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा...
Write short news article on hindi/english headline - दुनिया का जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव-केंद्रित हो रहा है: पीएम मोदी
**Headline:** दुनिया का जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव-केंद्रित हो रहा है: पीएम मोदी **Article:** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया का जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव-केंद्रित हो रहा है और भारत इसमें उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, "जी20 में हमारे दृष्टिकोण को दुनिया ने केवल विचारों के ...
Write short news article on hindi/english headline - बीएसई ने जियो फाइनेंशियल की सर्किट सीमा को 5% से बढ़ाकर किया 20%
**Headline:** बीएसई ने जियो फाइनेंशियल की सर्किट सीमा को 5% से बढ़ाकर किया 20% **Article:** बीएसई ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ की सर्किट सीमा को 5% से बढ़ाकर 20% कर दिया है जो 4 सितंबर से प्रभावी होगा। बकौल बीएसई, इससे यह सुनिश्चित होगा कि एक सत्र के दौरान स्टॉक की कीमतों में एक निर्धारित स्तर से अधिक उतार-चढ़ाव न हो। ...
Write short news article on hindi/english headline - दुर्भाग्यपूर्ण: कनाडा द्वारा भारत के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत रोके जाने के बाद बीसीसी
**Headline:** दुर्भाग्यपूर्ण: कनाडा द्वारा भारत के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत रोके जाने के बाद बीसीसी **Article:** कनाडा द्वारा भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत रोकने के बाद ओटावा स्थित बिज़नेस काउंसिल ऑफ कनाडा (बीसीसी) के अध्यक्ष और सीईओ गोल्डी हैदर ने कहा है कि यह 'दुर्भाग्यपूर्ण' है। उन्होंने कहा, ...
Write short news article on hindi/english headline - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से ₹2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है: उत्तराखंड के सीएम
**Headline:** ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से ₹2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है: उत्तराखंड के सीएम **Article:** उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में होने वाले 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' से पहले शनिवार को समिट का लोगो और वेबसाइट लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट के ज़रिए ₹2.5 ला...
Write short news article on hindi/english headline - सरकार ने शेयर किया भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का ग्राफ
**Headline:** सरकार ने शेयर किया भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का ग्राफ **Article:** सरकार ने बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था का ग्राफ शेयर किया है जिसके मुताबिक, भारत की 7.8% जीडीपी विकास दर चीन, अमेरिका और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक है। भारत में मासिक यूपीआई भुगतान ने अगस्त में पहली बार 10 बिलियन लेनदेन का ...
Write short news article on hindi/english headline - नरेश गोयल के परिवार ने जेट एयरवेज़ को दिए लोन की राशि से खरीदे फर्नीचर व ज़ेवर: ईडी
**Headline:** नरेश गोयल के परिवार ने जेट एयरवेज़ को दिए लोन की राशि से खरीदे फर्नीचर व ज़ेवर: ईडी **Article:** ईडी ने बताया है कि ₹538 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी को लेकर गिरफ्तार जेट एयरवेज़ के फाउंडर नरेश गोयल के परिवार के सदस्यों ने भी लोन का कुछ हिस्सा निजी इस्तेमाल में खर्च किया था। ईडी ने कोर्ट को बताया कि गोयल परिवार ...
Write short news article on hindi/english headline - आरबीआई गवर्नर ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें आईं सामने
**Headline:** आरबीआई गवर्नर ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें आईं सामने **Article:** आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "मैंने आज महाकालेश्वर जी का बहुत अच्छे से दर्शन व पूजन किया और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।"...
Write short news article on hindi/english headline - उदय कोटक ने शेयर किया अपना त्यागपत्र; कहा- बेटे की शादी के कार्यक्रम की योजना बन रही
**Headline:** उदय कोटक ने शेयर किया अपना त्यागपत्र; कहा- बेटे की शादी के कार्यक्रम की योजना बन रही **Article:** कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ उदय कोटक ने अपना हस्तलिखित त्यागपत्र 'X' पर शेयर करते हुए लिखा है, "अगले कुछ महीनों में व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं में व्यस्त रहने वाला हूं। मेरे बड़े बेटे की शादी के कार्यक्र...
Write short news article on hindi/english headline - जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को 11 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
**Headline:** जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को 11 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया **Article:** जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को विशेष पीएमएलए अदालत ने ₹538 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार को 11 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। इससे पहले ईडी ने जुलाई में गोयल से जुड़े 6-7 ठि...
Write short news article on hindi/english headline - कोटक महिंद्रा बैंक ने आरबीआई को एमडी व सीईओ पद के लिए भेजे 2 नाम: उदय कोटक
**Headline:** कोटक महिंद्रा बैंक ने आरबीआई को एमडी व सीईओ पद के लिए भेजे 2 नाम: उदय कोटक **Article:** कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा देने वाले उदय कोटक ने कहा है कि उनके उत्तराधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के लिए आरबीआई को 2 नाम भेजे गए हैं। उन्होंने आगे कहा, "सुचारु बदलाव सुनिश्चित करने के लिए ...
Write short news article on hindi/english headline - 1985 में कोटक महिंद्रा में किए गए ₹10,000 के निवेश का मूल्य अब ₹300 करोड़ है: कोटक
**Headline:** 1985 में कोटक महिंद्रा में किए गए ₹10,000 के निवेश का मूल्य अब ₹300 करोड़ है: कोटक **Article:** कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी व सीईओ का पद छोड़ने वाले अरबपति बैंकर उदय कोटक ने बताया है कि 1985 में बैंक में किए गए ₹10,000 के निवेश का मूल्य अब लगभग ₹300 करोड़ है। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि भारत का यह बैंक....
Write short news article on hindi/english headline - 3 कर्मियों के साथ कोटक महिंद्रा शुरू की थी, अब 1 लाख से ज़्यादा कर्मचारी हैं: कोटक
**Headline:** 3 कर्मियों के साथ कोटक महिंद्रा शुरू की थी, अब 1 लाख से ज़्यादा कर्मचारी हैं: कोटक **Article:** कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ व एमडी पद से इस्तीफा देने वाले अरबपति उदय कोटक ने बताया है कि उन्होंने 38 साल पहले मुंबई में 300 वर्ग फीट के कार्यालय में 3 कर्मचारियों के साथ बैंक की शुरुआत की थी। एशिया के सबसे अमीर...
Write short news article on hindi/english headline - उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ व एमडी पद से दिया इस्तीफा
**Headline:** उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ व एमडी पद से दिया इस्तीफा **Article:** एशिया के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ व एमडी पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह कोटक महिंद्रा बैंक के गैर-कार्यकारी निदेशक बने रहेंगे। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक के मौजूदा जॉइंट एमडी दीपक गुप्ता अंतरि...
Write short news article on hindi/english headline - कनाडा ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत रोकी
**Headline:** कनाडा ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत रोकी **Article:** कनाडा ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत रोक दी है। एक अधिकारी ने कहा, "व्यापार वार्ता लंबी और जटिल प्रक्रिया है...बातचीत को इसलिए रोका है ताकि समझ सकें कि फिलहाल कनाडा किस स्थिति में है।" मई में दोनों...
Write short news article on hindi/english headline - ईडी ने जेट एयरवेज़ के फाउंडर नरेश गोयल को ₹538 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में किया अरेस्ट
**Headline:** ईडी ने जेट एयरवेज़ के फाउंडर नरेश गोयल को ₹538 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में किया अरेस्ट **Article:** जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ₹538 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ईडी ने जुलाई में गोयल से जुड़े 6-7 ठिकानों ...
Write short news article on hindi/english headline - सरकार ने 2013 व 2023 की भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना करते हुए खबरें कीं शेयर
**Headline:** सरकार ने 2013 व 2023 की भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना करते हुए खबरें कीं शेयर **Article:** सरकार ने 'X' पर 2013 और 2023 की भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना करते हुए खबरें शेयर की हैं जिसमें 2013 में पूर्व आरबीआई गवर्नर सी रंगराजन ने बताया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था 'स्टैगफ्लेशन' का सामना कर रही है। वहीं, 2023 ...
Write short news article on hindi/english headline - दुनिया के टॉप-रेटेड केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की सूची आई सामने
**Headline:** दुनिया के टॉप-रेटेड केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की सूची आई सामने **Article:** ग्लोबल फाइनेंस के सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स-2023 में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को 'A+' रेटिंग मिली है। उनके अलावा स्विट्ज़रलैंड व वियतनाम के केंद्रीय बैंक के गवर्नर को 'A+' ग्रेड मिला है। वहीं, इज़रायल समेत 8 देशों के के...
Write short news article on hindi/english headline - एअर इंडिया व विस्तारा के विलय को सीसीआई ने दी मंज़ूरी
**Headline:** एअर इंडिया व विस्तारा के विलय को सीसीआई ने दी मंज़ूरी **Article:** भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने शुक्रवार को टाटा सन्स की विमानन कंपनी एअर इंडिया व विस्तारा के विलय को मंज़ूरी दे दी। इससे पहले नवंबर 2022 में सिंगापुर एयरलाइंस व टाटा सन्स ने एअर इंडिया व विस्तारा के विलय को मंज़ूरी दी थी। गौरतलब है...
Write short news article on hindi/english headline - कौन-कौनसे वित्तीय बदलाव सितंबर से हो रहे हैं लागू?
**Headline:** कौन-कौनसे वित्तीय बदलाव सितंबर से हो रहे हैं लागू? **Article:** आरबीआई ने मई-2023 में ₹2000 के नोट को चलन से बाहर करते हुए लोगों को उन्हें बैंक में जमा कराने या बदलवाने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया था। वहीं, छोटी बचत योजनाओं में निवेश के लिए पैन व आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है और मौजूदा सब्सक...
Write short news article on hindi/english headline - वह सोचती है कि अमीर बुरे होते हैं: संबंध खत्म करने वाली ट्रांसजेंडर बेटी को लेकर मस्क
**Headline:** वह सोचती है कि अमीर बुरे होते हैं: संबंध खत्म करने वाली ट्रांसजेंडर बेटी को लेकर मस्क **Article:** उद्योगपति एलन मस्क ने अपनी ट्रांसजेंडर बेटी जेना को लेकर कहा है, "वह…पूरी तरह कम्युनिस्ट बन गई है...और सोचती है कि अमीर बुरे होते हैं।" मस्क व उनकी पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन की बेटी जेना ने पिछले साल मस्क स...
Write short news article on hindi/english headline - सेंसेक्स 556 अंक चढ़कर 65,387 पर हुआ बंद, 19,400 के पार पहुंचा निफ्टी
**Headline:** सेंसेक्स 556 अंक चढ़कर 65,387 पर हुआ बंद, 19,400 के पार पहुंचा निफ्टी **Article:** बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 555.75 अंक चढ़कर 65,387.16 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 181.50 अंक बढ़कर 19,435.30 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 26 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। इस दौरान सेंस...
Write short news article on hindi/english headline - मैं ट्रांसजेंडर हूं, पापा को मत बताना: अपनी आंटी को भेजे मेसेज में मस्क की बेटी
**Headline:** मैं ट्रांसजेंडर हूं, पापा को मत बताना: अपनी आंटी को भेजे मेसेज में मस्क की बेटी **Article:** उद्योगपति एलन मस्क के बायोग्राफर ने खुलासा किया है कि मस्क की बेटी ने अपनी आंटी को भेजे मेेसेज में लिखा था, "मैं ट्रांसजेंडर हूं...मेरा नाम जेना है...पापा को मत बताना।" मस्क की बेटी ने पिछले साल उनसे रिश्ता तोड़...
Write short news article on hindi/english headline - अगस्त 2023 में यूपीआई से ₹15.76 लाख करोड़ के हुए रिकॉर्ड 10.58 अरब लेनदेन
**Headline:** अगस्त 2023 में यूपीआई से ₹15.76 लाख करोड़ के हुए रिकॉर्ड 10.58 अरब लेनदेन **Article:** एनपीसीआई के मुताबिक, भारत में यूपीआई के ज़रिए अगस्त 2023 में ₹15.76 लाख करोड़ के 10.58 अरब लेनदेन हुए जो अगस्त 2022 के मुकाबले ट्रांज़ैक्शन संख्या से 61% व ट्रांज़ैक्शन मूल्य से 47% अधिक है। बकौल एनपीसीआई, जुलाई में ₹1...
Write short news article on hindi/english headline - भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात अगस्त में 24% घटा, 7 महीने में सबसे कम
**Headline:** भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात अगस्त में 24% घटा, 7 महीने में सबसे कम **Article:** भारत ने अगस्त में रूस से 1.57 मिलियन बैरल/दिन कच्चे तेल का आयात किया जो पिछले महीने की तुलना में 24% कम और 7 महीने (जनवरी) के बाद सबसे कम है। यह गिरावट छूट में कमी के कारण रही है। इससे पहले मई में भारत 2.15 मिलियन बैरल/द...
Write short news article on hindi/english headline - चीन, रूस और यूके के मुकाबले कैसी है भारत की जीडीपी वृद्धि दर?
**Headline:** चीन, रूस और यूके के मुकाबले कैसी है भारत की जीडीपी वृद्धि दर? **Article:** सरकार ने गुरुवार को बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी दर 7.8% रही जो 4 तिमाही में सर्वाधिक है। इस अवधि में भारत की तुलना में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 6.3%, इंडोनेशिया की 5.17%, रूस की 4.9%, स्पेन की...